फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR filed against five people including constable on charges of sexual exploitation in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सिपाही ने नहाती युवती के फोटो खींचे, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म; रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 04:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 28 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

पीड़ित युवती का कहना है कि सिपाही का उसके घर आना-जाना था। उसने चुपके से नहाते समय उसके फोटो खींच लिए थे। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। सिपाही ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
FIR filed against five people including constable on charges of sexual exploitation in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नौ महीने पुराने मामले में पलिया क्षेत्र की युवती ने पीएसी के सिपाही पर दुष्कर्म करने व रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस ने पीएसी के दो सिपाहियों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पलियाकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि विमल कुमार गौतम 24 बटालियन में पीएसी सिपाही है। घर पर उसका आना जाना है। एक दिन विमल कुमार गौतम ने नहाते समय फोटो खींच लिया और वायरल करने की धमकी देकर उससे दो बार में 61,100 रुपये ले लिए। जब वह 9 जनवरी 2023 को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ गई, तो आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर होटल में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका ने जान दी, प्रेमी ने धोखा: जहर लाकर दिया, बोला- दोनों खाएंगे, मरने से पहले विवाहिता ने दिया ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विमल 16 मई को नोएडा में उसके किराये के कमरे में पहुंच गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि 26 जून को वह गर्भवती हो गई तो सिपाही विमल ने गोला में एक डॉक्टर के यहां गर्भपात करवा दिया। आरोप यह भी है कि विमल के दोस्त 24 बटालियन पीएसी मुरादाबाद में तैनात सिपाही सतेंद्र व मुख्य आरोपी के मामा ब्रजेश निवासी बंडा जिला शाहजहांपुर ने भी फोन कर शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी।

पुलिस ने नहीं सुनी तो युवती ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विमल कुमार गौतम, साथी सतेंद्र कुमार व मामा ब्रजेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी हैं। मुकदमे में दो महिलाओं को भी नामजद किया गया है।

एक ही मामले में दो थानों में दर्ज मुकदमा 
युवती की तहरीर पर एक ही दिनांक में दो थानों में दर्ज मुकदमा चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आनन-फानन में पलिया और गोला पुलिस ने एक ही मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों थानों में मुकदमा एक ही तारीख में दर्ज किया गया। 

सीओ गोला प्रवीण कुमार ने बताया कि पलिया में दर्ज मुकदमा स्पंज कराकर गोला कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना कराकर विधि कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed