{"_id":"60dcbbab8ebc3e9e943e3591","slug":"all-schools-will-open-from-today-only-teachers-will-come-lakhimpur-news-bly4515487124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे सभी स्कूल, सिर्फ शिक्षक आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे सभी स्कूल, सिर्फ शिक्षक आएंगे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण काल में गर्मियों की छुट्टियां समाप्त हो गईं हैं। एक जुलाई यानी आज से परिषदीय और माध्यमिक के स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों का स्कूल आना प्रतिबंधित रहेगा। मगर, शिक्षक व स्टाफ पूर्व की भांति विद्यालय पहुंचेंगे।
डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षिक कलेंडर के अनुसार एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान शिक्षक व स्टाफ को समय से नियमित स्कूल आना होगा। बच्चों के स्कूल आने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था जारी रहेगी।
बीएसए बुद्घ प्रिय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक मिलकर टीम यूनिट के रूप में कार्य करें। बच्चों को एमडीएम का अनाज वितरण सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि होली के दौरान संक्रमण की रफ्तार तेज होने से स्कूल बंद हो गए थे। पिछले करीब 90 दिन से विद्यालयों में ताला पड़ा है, जो बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में शिक्षक व स्टाफ का कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद