{"_id":"d6b3b643127027a8c8456b2033cbc899","slug":"all-blocks-of-nominations-on-sale-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लाकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लाकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री आज से
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी डीएम द्वारा जिले में अधिसूचना जारी करने के बाद सोमवार को ब्लाकों पर सभी आरओ ने प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही ब्लाक मुख्यालयों पर मंगलवार से दोनों पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिले में 1167 ग्राम पंचायतों में प्रधान और 15077 सदस्य ग्राम पंचायत पद पर निर्वाचन होना है। उनके मुताबिक प्रथम चरण में मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम में 16 से 17 नवंबर को नामांकन, 18 से 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 20 नवंबर को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 28 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में बांकेगंज, बिजुआ, कुंभी और फूलबेहड़ में 19 से 20 नवंबर को नामांकन, 21 से 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 23 नवंबर को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। जबकि एक दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। तीसरे चरण में धौरहरा, ईसानगर, नकहा और लखीमपुर में 21 और 23 नवंबर को नामांकन, 24 से 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 27 नवंबर को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। जबकि पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। चौथे चरण में पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में 27 से 28 नवंबर तक नामांकन, 29 और 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। नौ दिसंबर को मतदान होगा। एडीएम ने बताया कि सभी ब्लाकों की मतगणना 12 दिसंबर को होगी।
--
तहसील और समाधान दिवस पर रोक लगी
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधानी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद तहसील दिवस, समाधान दिवस तथा किसान दिवस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन रोक दिया है। चुनाव संपन्न होने तक इन दिवसों पर रोक जारी रहेगी।