{"_id":"6aba5549f75b6bd4cb0c83ee","slug":"alert-in-lakhimpur-kheri-following-the-robbery-of-five-kilograms-of-silver-from-a-trader-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: हरदोई में व्यापारी से पांच किलो चांदी की लूट के बाद जिले में अलर्ट, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: हरदोई में व्यापारी से पांच किलो चांदी की लूट के बाद जिले में अलर्ट, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Mon, 28 Sep 2026 05:34 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:34 PM IST
सार
हरदोई में रविवार देर रात लाखों की चांदी लूटी गई। इसके बाद लखीमपुर खीरी पुलिस सतर्क हो गई। मुख्य चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस को लुटेरों के नेपाल भागने का शक है। देर रात तक चली जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरदोई में रविवार की देर रात चांदी के थोक व्यापारी के साथ हुई लाखों की लूट के बाद लखीमपुर खीरी जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। सूचना मिलने के बाद मुख्य चौराहों को छावनी में तब्दील कर दिया। साथ ही आने वाले वाहनों की सघनता से जांच की गई। हालांकि देर रात तक चली चेकिंग के बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी ह्रदय राम सोनी के साथ कार सवार लुटेरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब वह शाहजहांपुर से लखनऊ वापस जा रहे थे। इसी दौरान पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में थोक व्यापारी से पांच किलो चांदी और बैग में रखा कैश लेकर फरार हो गए। कार सवार लुटेरों ने कार को ओवरटेक करके रोका और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लाखों की लूट की खबर मिलते ही आस पास के जिलों में भी अलर्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस को शक था कि लुटेरे लखीमपुर के रास्ते होते हुए नेपाल भाग सकते हैं। रविवार देर रात करीब दस बजे से पुलिस ने मुख्य चौराहों पर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एहतियातन पुलिस चेकिंग की। हालांकि कहीं से कोई संदिग्ध के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली। देर रात चौराहे पर पुलिस को देखकर लोग सहमे दिखाई दिए।
विज्ञापन