फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   alart

दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद बढ़ी सतर्कता...नेपाल सीमा पर जांच तेज

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
alart
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में पकड़े गए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ का उत्तर प्रदेश से कनेक्शन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं हैं। एसएसबी, आईबी, सीमा सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस ने सीमा पर जांच तेज कर दी है। सीमा से जुड़े मार्गों पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की पूछताछ में उसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े मिले हैं। इसका खुलासा होने के बाद से नेपाल सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने हाईअलर्ट जारी कर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। तिकुनियां से लेकर गौरीफंटा नेपाल सीमा तक पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद ने नेपाल जाने वाले खकरौला घाट रास्ते की घेराबंदी की। आने-जाने वाले सभी दो और चार पहिया वाहनों की तलाश ली। चालकों और वाहनों में सवार लोगों की आईडी चेककर उनसे पूछताछ। नेपाल सीमा की ओर जाने की वजह भी पूछी। जो लोग संदिग्ध लगे उन्हें रोक लिया और उनके संबंधित थाने और गांव से सत्यापन करने के बाद ही जाने दिया। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर गश्त की। पैदल जंगल के रास्तों पर भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed