फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akshaya Tritiya will be celebrated on 30th in Sarvartha Siddhi Yoga

Lakhimpur Kheri News: सर्वार्थसिद्धि योग में 30 को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

Sun, 27 Apr 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya will be celebrated on 30th in Sarvartha Siddhi Yoga
पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री। संवाद।
बांकेगंज। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग होने से यह और भी शुभ होगा। दान का फल लोगों को दोगुना मिलेगा। इस दिन लोग सोने की जमकर खरीददारी करते हैं। खरीददारी का दिन भर 8.31 घंटे का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए कार्योंं का फल अक्षय यानी कभी न समाप्त होने वाला होता है। अक्षय का शाब्दिक अर्थ है, जिसका कभी क्षय न हो या जो हमेशा स्थायी रहे। अक्षय तृतीया तिथि अक्षय, अखंड और सर्वव्यापक है। चारों युगों में त्रेतायुग का आरंभ इसी तिथि को हुआ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म की विशेष तिथि मानी जाती है। यह तिथि क्षय होने से बचाती है। इस दिन कोई भी स्थाई कार्य, संपत्ति की खरीददारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


खरीददारी का मुहूर्त
सोना खरीदने के लिए अक्षय तृतीया के दिन सुबह 5:41 से अपराह्न 2:12 बजे तक यानी 8.31 घंटे का मुहूर्त है। वहीं अक्षय तृतीया पर सर्वसिद्धि योग होने से पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिन अपराह्न 12:46 से शाम तीन बजे तक सिंह लग्न, शाम 3:01 से शाम 5:17 बजे तक कन्या लग्न और इसके बाद सायं 7:33 बजे तक गोधूलि लग्न रहेगा। इस लग्न में सोना खरीद सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और व भगवान विष्णु जी की पूजा का विधान है। पूजा के लिए सुबह 5.41 से दोपहर 12.18 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस दिन शादी से लेकर सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल का कर्क राशि में प्रवेश, कन्या-मेष-वृष राशि वालों के बनेंगे काम
मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में वह नौ जून तक रहेंगे। इसका असर यह है कि ज्यादातर राशियों को इससे लाभ हो रहा है। इनमें चार राशि जातकों को ज्यादा लाभ दिख रहा है। पांच राशियों को पूजा का फल मिलेगा व तीन राशि के जातकों को मामूली परेशानी हो सकती है। मंगल ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश हो चुका है। इसमें कन्या, धनु, मेष व वृष राशि के जातकों को ज्यादा लाभ दे रहे हैं। इससे इनके भाग्योदय के साथ बिगड़े कार्य भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed