फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akhilesh's birthday celebrated with medical camp and food distribution

Lakhimpur Kheri News: चिकित्सा शिविर और भंडारे के साथ मना अखिलेश का जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's birthday celebrated with medical camp and food distribution
लोहिया भवन पर केक काटकर सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव का जन्मदिन मनाते पार्टी पदा​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। सपाइयों ने केक काटने के साथ पौधरोपण, भंडारे, निशुल्क चिकित्सा शिविर और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

लोहिया भवन में सपा कार्यालय खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा और जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इससे पहले विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी गूमचीनी और लखीमपुर देहात प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। संचालन जिला महासचिव अंसार महलूद ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा रघुवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक रामसरन, वरुण चौधरी, अनुराग पटेल, मो. कयूम खां और आरपी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजुआ विकासखंड क्षेत्र में सपा की महिला नेता एवं हरगांव विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आरपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी के भतीजे नितिन तिवारी ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन में कस्बे के एक लॉन में आयोजित समारोह में विधानसभा प्रभारी चौधरी हिमांशु पटेल के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटा। पलियाकलां के मझगईं स्थित भुइया माता मंदिर के पास सपा कार्यकर्ता डॉ. अजय कुमार अवस्थी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के आयोजन में राजेश भारती, वाहिद और बराती लाल का सहयोग रहा। वहीं मछली मंडी कार्यालय पर सपा नेता रिसाल अहमद, गुरप्रीत नन्नर गोपी, फुरकान अंसारी, राजा खान, अमरजीत सिंह सोढ़ी और पिंटू चौधरी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed