फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akanksha box will now tell the thoughts of voters

Lakhimpur Kheri News: आकांक्षा पेटी बताएगी अब मतदाताओं के मन की बात

Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Akanksha box will now tell the thoughts of voters
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनता मन टटोलने के लिए आकांक्षा पेटी अभियान की शुरुआत की है। इस पेटिका के माध्यम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि चुनाव का संकल्पपत्र तैयार किया सके। जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे जनपद में भाजपा पदाधिकारी व विधायकों ने प्रेसवर्ता कर आकांक्षा पेटिका में सुझाव देने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने प्रेसवार्ता कर आकांक्षा पेटी से संबंधित पूरी जानकारी दी। इस दौरान आलोक मिश्रा, सुनील सिंह, नेता रामजी दीक्षित, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर सदर विधायक योगेश वर्मा आकांक्षा पेटी का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने जनता से सुझाव को लिखकर इस आकांक्षा पेटी में डालने की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, जिला मंत्री उमेश शुक्ला, जिला प्रवक्ता रमेशचंद मिश्रा, दीपक पुरी, युवा मोर्चा नेता सुनील सिंह, अंकुर शुक्ला, दीपक पुरी, निष्कर्ष मिश्रा, आईटी सोशल मीडिया आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोला में नीलकंठ मैदान में रखी गई पेटी
गोला गोकर्णनाथ। जनता के मन की बात जानने मंगलवार को नीलकंठ मैदान में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आकांक्षा पेटी रखवाई। उन्होंने बताया कि इस पेटी में कोई भी नागरिक अपनी समस्या, सुझाव इस पेटी के माध्यम से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक कुलदीप वर्मा, रविंद्र कटियार, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, अनुज वर्मा, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, मनोज बाथम, अरविन्द मिश्रा, प्रदीप खतौलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से अपील, दें सुझाव
मोहम्मदी/मितौली। भाजपा कार्यालय पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा प्रधानमंत्री ने आकांक्षा पेटिका के माध्यम से आम आदमी से सुझाव मांगे हैं। विधायक ने जनता से अपील की है कि पोस्टकार्ड के माध्यम से अपना नाम, मोबाइल, नंबर लिखकर भेजे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ,नगर अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ,पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता संजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, मितौली में ब्लॉक प्रमुख सभागार में विधायक सौरभ सिंह सोनू, भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह ने फीता काटकर आकांक्षा पेटिका का शुभारंभ किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष कस्ता जितेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बेहजम अजय शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed