{"_id":"68e811e78701f404410bdb78","slug":"ajishtha-dream-eleven-won-the-cricket-match-by-66-runs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-157922-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अजिष्ठा ड्रीम इलेवन ने 66 रन से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अजिष्ठा ड्रीम इलेवन ने 66 रन से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान में अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को पाठशाला ऑफ कॉमर्स और अजिष्ठा ड्रीम इलेवन के बीच मुकाबला हुआ।
पाठशाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बॉलर शिवम कुकरेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट, जबकि ओम भार्गव ने दो विकेट चटकाए। अजिष्ठा ड्रीम इलेवन के खिलाड़ी निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। यशवीर सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 रन, जबकि अंश वर्मा ने 26 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाठशाला ऑफ कॉमर्स की टीम अजिष्ठा ड्रीम इलेवन की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 60 रन पर ऑल आउट हो गई। अजिष्ठा ड्रीम इलेवन की ओर से अनूप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट, जबकि अविरल वर्मा ने तीन विकेट झटके। पाठशाला के नितिन ने 16 और प्रयाग वर्मा ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनूप कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि इंजीनियर विनय कुमार श्रीवास्तव ने दिया। प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक शुक्ला, राकेश गुप्ता, विशाल वर्मा, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रवि शंकर तिवारी, दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहे।