फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ajay Mishra, who once held the responsibility of District General Secretary, will handle the ministry at the center

कभी जिला महामंत्री का दायित्व संभालने वाले अजय मिश्र केंद्र में मंत्रालय संभालेंगे

Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ajay Mishra, who once held the responsibility of District General Secretary, will handle the ministry at the center
संसदीय कार्यालय पर शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण देखते विधायक और सांसद पुत्र व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
    विज्ञापन
  • 2000 में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष बने
  • 2012 में निघासन से भाजपा विधायक
  • 2014 और 2017 में खीरी से सांसद बने
लखीमपुर खीरी। दो दशक पहले भाजपा में जिला महामंत्री पद का दायित्व संभालने वाले सांसद अजय मिश्र टेनी अब केंद्र में मंत्री का पद संभालेंगे। लंबे राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ पार्टी लाइन के साथ आगे बढ़ने की नतीजा रहा कि मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिली।
अजय मिश्र टेनी का जन्म 25 सितंबर 1960 को तिकुनियां के पास बनवीरपुर गांव में किसान अंबिका प्रसाद मिश्र के समृद्ध परिवार में हुआ। परिवार में खेतीबाड़ी के अलावा व्यापार भी होता रहा है। भाजपा कार्यकर्ता फिर संगठन में महामंत्री बनने के बाद 2000 में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष बने। 2006 में निघासन से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2012 में विधानसभा चुनाव जीतकर वह पहली बार भाजपा के टिकट पर निघासन क्षेत्र से विधायक बने, लेकिन दो साल बाद ही 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में अजय मिश्र टेनी को भारतीय जनता पार्टी ने खीरी से अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अरविंद गिरि को करीब 11 हजार वोटों से मात दी और पहली बार सांसद बने थे।
विज्ञापन

2019 में 17वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने इन पर फिर भरोसा जताया और पहली लिस्ट में ही खीरी संसदीय सीट से इनकी उम्मीदवारी का एलान किया था। 2019 में अजय मिश्र टेनी ने 584285 वोट पाकर 216769 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा 367516 मत पाकर दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी 88588 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। वह अभी लोक लेखा समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रत्न का भी मिल चुका है सम्मान

20 मार्च 2021 को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सांसद अजय मिश्र टेनी को प्राइम पॉइंट फाउंडेशन चेन्नई द्वारा सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2010 से शुरू हुए इस सम्मान में पहली बार यूपी का कोई सांसद इस सम्मान से नवाजा गया है।
केंद्र में जिले को तीसरी बार और भाजपा से पहली बार मिला प्रतिनिधित्व
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में खीरी जिले को अजय मिश्र टेनी के रूप में तीसरी बार प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पहले वर्ष 1972 से 1977 तक खीरी सांसद बालगोविंद वर्मा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री रहे। इसके बाद धौरहरा से कांग्रेस सांसद जितिन प्रसाद मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने। वह वर्ष 2009 से 2014 तक राज्यमंत्री रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सड़क एवं परिवहन के अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में अजय मिश्रा टेनी को पहली बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वह खीरी संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। संवाद

मंत्री बनने तक की परिवार को नहीं थी जानकारी

निघासन। खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी के मंत्री बनने की खबर उनके परिवार को भी नहीं लगी। सांसद के पैतृक आवास पर जहां ताला लटका मिला, वहीं पूरा परिवार घर से बाहर था। जानकारी करने पर उनके पुत्र आशीष मिश्रा ने बताया कि उनकी मां मायके में एक समारोह में गई हैं, जबकि वह खुद पलिया में हैं। वहीं, टेनी के दूसरे बेटे अभिमन्यु मिश्रा लखीमपुर स्थित सांसद के कार्यालय पर ही बैठकर न्यूज चैनल देखते रहे। प्रतिक्रिया पर सबने यही कहा कि उन्हें भी मीडिया से ही पिता जी के मंत्री बनने की जानकारी मिल रही है। उनके कार्यालय पर पुत्र अभिमन्यु मिश्रा, सांसद प्रवक्ता अंबरीष, भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, परिवार में अजय मिश्र टेनी की पत्नी पुष्पा मिश्रा, भाई उमेश, दिनेश, विजय के अलावा उनके पोता कान्हा, पोती परी, युशू, पंखुडी और बुलबुल बेहद खुश है। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, योगेश दीक्षित मोनू, अशोक तिवारी, महेश गुप्ता, रतीराम लोधी आदि ने मंत्री बनने पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed