फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ajay mishra teni son Ashish Mishra not granted bail next date for hearing on 6 january in Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को नहीं मिली जमानत, सुनवाई के लिए मिली अगली तारीख

Fri, 10 Dec 2021 03:46 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी 2021 की तारीख तय की है। अब मंत्री के बेटे को छह जनवरी तक जमानत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
ajay mishra teni son Ashish Mishra not granted bail next date for hearing on 6 january in Lakhimpur Kheri violence
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में कृषि राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर आज हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी 2021 की तारीख तय की है। अब मंत्री के बेटे को छह जनवरी तक जमानत नहीं मिलेगी। आशीष मिश्रा की ओर से सलिल श्रीवास्तव और बेल का विरोध करने के लिए मोहम्मद अमान और शशांक सिंह उपस्थित हुए। 

विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षो को काउंटर करने के लिए 10 दिसंबर का समय दिया था। आशीष मिश्र की जमानत का विरोध करने के लिए हाईकोर्ट लखनऊ पीठ में एडवोकेट मोहम्मद ख्वाजा, एडवोकेट शशांक सिंह, एडवोकेट मोहम्मद अमान का वकालतनामा पेश हुआ था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस करुणेश सिंह पवार की अदालत में आशीष मिश्र मोनू की जमानत याचिका पर सोमवार को कोर्ट नंबर 29 में सुनवाई हुई थी। 


बचाव पक्ष की ओर से जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में झूठा फंसाया जाने की दलील दी गई थी। जिला जज मुकेश मिश्र ने 15 नवंबर को जमानत अर्जी खारिज की थी। वहीं शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच आशीष मिश्र की ओर से 51 बिंदु उठाते हुए जमानत अर्जी पेश की गई थी। 

तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की तेज रफ्तार थार गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत और उसके बाद भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed