{"_id":"64a5b5beecfaca414203b45c","slug":"airfare-reduced-once-again-in-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-608-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : एक बार फिर कम हुआ नेपाल में विमान का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : एक बार फिर कम हुआ नेपाल में विमान का किराया
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के गेटा विमानस्थल पर खड़े विमान।
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में गिरावट की है। साथ ही हवाई ईंधन के दाम भी कम किए हैं। जिसके बाद नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी मंगलवार से आंतरिक विमानों के किराए में 60 से 750 नेपाली रुपये की कमी की है। जिसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
अब नेपाल में उड़ने वाली सभी एयरलाइंस के विमानों का किराया घटा दिया गया है। धनगढ़ी से काठमांडू के लिए 615 रुपये नेपाली की कमी की गई है। धनगढ़ी से पहले काठमांडू का किराया 6625 नेपाली (4110 भारतीय) रुपये था। जिसको अब घटाकर 6010 नेपाली (3756 भारतीय) रुपये कर दिया गया है।
धनगढ़ी से नेपालगंज के लिए भी अब किराया 2135 नेपाली (1335 भारतीय) रुपये हो गया है। किराया कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं 15 दिनों के भीतर दो बार किराए में कमी की गई है।