फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aira and Palia sugar recommend against RC

ऐरा और पलिया चीनी मिलों के खिलाफ आरसी की संस्तुति

Wed, 26 Aug 2015 12:13 AM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 26 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aira and Palia sugar recommend against RC
 शासन-प्रशासन और कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने के चलते दो चीनी मिलों ऐरा और पलिया के खिलाफ आरसी जारी करने की संस्तुति करते हुए गन्ना विभाग ने रिपोर्ट आयुक्त को भेजी है। इसके अलावा अन्य सात चीनी मिलों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा सरकार से प्राप्त इंसेटिव के भुगतान में देरी करने के लिए डीएम ने अजबापुर चीनी मिल से स्पष्टीकरण तलब किया है। अभी भी नौ चीनी मिलों पर आठ अरब दो करोड़ 86 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव के मुताबिक जिन दो चीनी मिलों के खिलाफ आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है, उनमें ऐरा चीनी मिल पर 98 करोड़ 73 लाख 91 हजार रुपये बकाया है। जबकि पलिया मिल पर 152 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये बकाया है। इसके बावजूद काफी समय से इन मिलों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा हैै, जिसके चलते आरसी की संस्तुति की गई है। इसके अलावा गोला मिल पर 135 करोड़ 14 लाख 21 हजार रुपये, खंभारखेड़ा पर 101 करोड़ 59 लाख 36 हजार रुपये, अजबापुर मिल पर 49 करोड़ 72 लाख 23 हजार, कुंभी पर 87 करोड़ चार लाख 99 हजार, गुलरिया पर 65 करोड़ 97 लाख 40 हजार, बेलरायां पर 59 करोड़ 32 लाख 42 हजार और संपूर्णानगर पर 52 करोड़ 31 लाख 14 हजार रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। अजबापुर मिल को सरकार की ओर से 8.6 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धनराशि मिले करीब एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में डीएम किंजल सिंह ने अजबापुर मिल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं अन्य मिलों को जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने नोटिस जारी कर भुगतान की बावत जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दो मिलों ऐरा और पलिया के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट गन्ना आयुक्त कार्यालय को भेजी जा चुकी है। अब इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed