फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AIDS awareness program conducted at various institutions

विभिन्न संस्थाओं ने एड्स जागरूकता पर किए कार्यक्रम

Tue, 01 Dec 2015 05:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Dec 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
AIDS awareness program conducted at various institutions
विश्व एड्स  दिवस के मौके पर शहर की विभिन्न संस्थाओं ने जागरूकता कार्यक्रम किए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली तो कॉलेजों में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें विद्यार्थियों ने लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

एड्स दिवस के मौके पर जिला क्षयरोग केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाथों में एड्स जागरूकता संबंधी पट्टिकाएं लेकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को एड्स के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन

यहां रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह और एसीएमओ डॉ.वीबीराम ने रवाना किया। इसके अलावा भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में धर्मसभा इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र अजीत कुमार को प्रथम, विशाल राजपूत को द्वितीय और रितिक राजवंशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यहां जिला स्काउट संगठन कमिश्नर अनिल झा ने स्काउट्स को बताया कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी होगी। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल जी सेठ ने भी स्काउट्स को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां सत्यप्रकाश शिक्षक के निर्देशन में सीनियर वर्ग में दिवेश कुमार प्रथम, दिवाकर सिंह द्वितीय और रमन वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

जबकि राजेश वर्मा के संयोजन में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अरीबा अर्शी को प्रथम, अभिषेक राज को द्वितीय और विकास मौर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में रंजीत मौर्य को प्रथम, दुर्गेश मौर्य को द्वितीय तथा अनुभव सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा अन्य संस्थानों में भी एड्स जागरूकता संबंधी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed