{"_id":"616327628ebc3edfb459f856","slug":"agricultural-lakhimpur-news-bly4624779166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखड़ा फार्म में घर के बाहर से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखड़ा फार्म में घर के बाहर से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के चौधीपुर गांव में घटनास्थल पर मृत पड़ी बकरी।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। मैलानी रेंज जंगल से सटे चौधीपुर गांव में बरौंछा नाले से निकला एक तेंदुआ शनिवार की रात रवींद्र के घर में घुसकर खूंटे में बंधी बकरी को उठा ले गया।
बकरी के मिमियाने की आवाज पर जागे घर के लोगों ने टार्च की रोशनी में जब यह देखा तो शोर मचाया। तेंदुआ कुछ दूरी पर बकरी के शव को छोड़कर खेतों में गुम हो गया। इससे पहले भी इसी गांव में तेंदुआ दर्जनों बकरियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सवेरे घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेस्टर राजेंद्र वर्मा, रामपाल यादव ने पगचिह्न देखे और वहां तेंदुआ आने की पुष्टि की। रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गठित कर तेंदुए की निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरते को कहा है। संवाद
चौखड़ा फार्म में घर के बाहर से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार
मझगईं। इलाके के चौखड़ा फार्म में धान के खेत में घात लगाए बैठे एक गुलदार ने घर के बाहर निकले लेब्रा प्रजाति के कुत्ते को निशाना बनाते हुए जंगल में उठा ले गया। भगवंतनगर के मजरा चौखड़ा फार्म में शनिवार रात नौ बजे सोनू सिंह ने बताया कि उनके घर में पला लेब्रा प्रजाति का कुत्ता घर के बाहर निकला था। इस दौरान धान के खेत में शिकार की तलाश में बैठे गुलदार ने कुत्ते पर हमला बोल दिया और उसको पकड़कर जंगल में खींच लिया। कुत्ते की आवाज सुनकर जब तक लोग बाहर आते तब तक गुलदार जंगल में भाग गया था। उन्होंने बताया कि वह 20 हजार रुपये में कुछ दिन पहले ही उसे खरीदकर लाए थे। उधर ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से गुलदार बराबर खेतों से होते हुए घरों के पास मंडरा रहा है, जिससे वह भयभीत हैं।
विज्ञापन
पालतू भैंसा ने मालिक को पटककर मार डाला
ममरी। क्षेत्र के मूड़ा सरकटा गांव में शनिवार सुबह पालतू भैंसा ने मालिक को जमीन पर पटककर मार डाला।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा सरकटा निवासी 45 वर्षीय अटल बिहारी गुप्ता शनिवार सुबह बाड़े में उत्पात मचा रहे भैंसा को खूंटे में बांधने गए थे। परिजन के अनुसार अटल बिहारी ने भैंसे को पकड़कर बांधने की कोशिश करने लगे। तभी भैंसा ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन अस्पताल ले जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। संवाद