फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the rain , people suffering from hot sun and humid heat

बारिश के बाद कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 13 Jul 2015 05:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Jul 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
After the rain , people suffering from hot sun and humid heat
तीन दिन लगातार हुई बरसात के बाद सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही कड़ी धूप निकली और उमस भरी गर्मी बढ़ गई। चिपचिपाती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि बादल बीच-बीच में आकर सूरज को ढकने का प्रयास करते रहे लेकिन यह राहत क्षणिक रही। बारिश न होने के बावजूद लोगों को धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हवाएं बंद रहने और वायुमंडल में अधिक आद्रता के कारण सोमवार को सबसे ज्यादा उमस रही। उमस के साथ आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादलों के कारण देर रात फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। तीन दिन के बाद बारिश रुकने पर खेती किसानी का काम तेज हो गया है। खेतों में भरे पानी में धान की रोपाई तेज हो गई है। लोग खेतों में खाद डालने लगे हैं। फिर से बारिश शुरू हो इससे पहले लोग खेती का काम निपटाने के मूड में हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाओं को धूप से बचाव के लिए छाता लेकर और अपना चेहरा ढक कर निकलना पड़ा। बारिश के कारण कीड़े मकोड़ों की भरमार हो गई है। शाम को रोशनी के इर्द गिर्द मंडराते कीड़ों की वजह से शाम को खाना खाने में भी दिक्कत हो रही है। उधर बारिश के कारण लोग पेट संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed