{"_id":"6a45553135861595aa09efb0","slug":"after-the-rain-farmers-flocked-to-the-committee-for-urea-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178803-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद यूरिया के लिए समिति पर उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद यूरिया के लिए समिति पर उमड़े किसान
Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिमि में खाद लेने पहुंचे लोग। संवाद
बेहजम। साधन सहकारी समिति बी-पैक्स अछनिया में बुधवार सुबह से यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बाद गन्ना और धान की फसलों के लिए यूरिया की मांग बढ़ने से किसान सुबह से लाइन में लगे रहे।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ देर के लिए वितरण रोकना पड़ा। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन एक ग्राम पंचायत के किसानों को ही यूरिया वितरित किया जाएगा। पहले दिन ग्राम पंचायत बेहजम के किसानों को प्रति आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दी गईं। सचिव रंजना राठौर ने बताया कि भीड़ कम करने के लिए एक दिन में एक गांव के किसानों को ही यूरिया वितरित किया जाएगा।