फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the cancellation of 48 leaflets, supporters protested, outraged

Lakhimpur Kheri News: 48 पर्चे निरस्त होने केे बाद समर्थकों ने दिया धरना, आक्रोश

Sat, 28 Sep 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
After the cancellation of 48 leaflets, supporters protested, outraged

विज्ञापन

मोहम्मदी। गन्ना समिति के डेलीगेट पदों के लिए हुए नामांकनों में 48 पर्चे निरस्त होने के बाद शुक्रवार को आवेदकों में आक्रोश फैल गया। जिन आवेदकों केे पर्चे निरस्त हुए, उनके समर्थकों ने गन्ना समिति पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने सत्ता पक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। नौ बजे तक धरना जारी था।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि निरस्त पर्चों की सूची देर में लगाई गई और आरओ चुपके से निकल लिए। अशिक्षित उम्मीदवारों ने अंगूठा लगाया था, तो उसे प्रमाणित करना चाहिए था। आरओ का फोन भी बंद आ रहा है। अंगूठा लगाने वालों के अलावा अन्य आवेदकों के पर्चे भी निरस्त किए गए। आक्रोशित भीड़ के समिति पर प्रदर्शन करने की सूचना पर प्रशासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। भीड़ को समझने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। मामले को लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि 48 पर्चे निरस्त होने की सूचना है। फिलहाल धरना चल रहा है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

56 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

फरधान। सहकारी गन्ना समिति फरधान में डेलीगेट चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नौ सर्किलों के कुल 318 फाॅर्म जमा हुए थे। शुक्रवार को दिनभर निरीक्षण के बाद देर शाम 262 प्रत्याशियों की सूची चस्पा की गई। 56 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। अब 30 सितंबर को अगर कोई नाम वापसी न हुई, तो 184 डेलीगेट के लिए 262 प्रत्याशी मैदान में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed