फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the ban on Dudhwa tourism was lifted, tourists did a jungle tour

दुधवा पर्यटन से रोक हटने पर सैलानियों ने किया जंगल भ्रमण

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the ban on Dudhwa tourism was lifted, tourists did a jungle tour
दुधवा में रविवार को सुबह जंगल भ्रमण के लिए रवाना होते सैलानी।
बारिश और खराब मौसम के चलते दो दिनों से बंद था पर्यटन
विज्ञापन

पलियाकलां। दो दिनों से ठंड और बारिश के कारण दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन पर लगी रोक रविवार को मौसम साफ होने के बाद हटा ली गई। हालांकि पार्क के कुछ रास्तों पर ही सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराया गया, जिससे सैलानियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। हालांकि जंगल में बाघ के दीदार सैलानियों को नहीं हो सके।

15 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र का कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शुभारंभ किया गया था, जिसके बाद इस बार दुधवा क्षेत्र में शुरूआत से ही सैलानियों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे थे। इस कारण सैलानियों की अच्छी खासी आमद भीषण ठंड के बाद भी दुधवा में हो रही थी। उधर, बीते दिनों हुई बारिश के बाद दुधवा पार्क प्रशासन ने पर्यटन सत्र बीते दो दिन से रोक दिया था। दुधवा के जंगलीय रास्ते व सड़कों पर कीचड़ हो गया था। कोई अनहोनी न हो, इसको देखते हुए जंगल सफारी पर रोक लगाई गई थी। शनिवार को निकली धूप व रविवार को भी दोपहर बाद धूप निकलने से रास्ते कुछ हद तक ठीक हुए तो पार्क प्रशासन द्वारा जंगल सफारी पर लगाई गई रोक को हटा लिया, जिसके चलते रविवार को दोनों शिफ्टों में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। हालांकि उनको बाघ के दीदार नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed