{"_id":"6a7b5fdbfc1dcf80740d224e","slug":"after-selling-the-land-the-old-account-holders-again-took-loan-from-the-bank-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182283-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन बेचने के बाद पुराने खातेदारों ने फिर लिया बैंक से ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन बेचने के बाद पुराने खातेदारों ने फिर लिया बैंक से ऋण
Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में बैनामा और दाखिल-खारिज के बाद पुराने खातेदारों ने उसी भूमि पर दोबारा बैंक से ऋण ले लिया। तेजनपुरवा निवासी वारिस अली ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर करीब 1.72 लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप लगाया है।
वारिस अली ने शनिवार को थाना दिवस में एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने पत्नी नाजिया अजीज के नाम ग्राम टेकीकुंडा स्थित गाटा संख्या 71, रकबा 0.8050 हेक्टेयर के संयुक्त खातेदार मोहन और ज्ञानवती से उनके संपूर्ण अंश 0.201 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था। इसके बाद दाखिल-खारिज हो गया।
उनके अनुसार, इसी खाते पर नए खातेदार ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कफारा शाखा से 11 जनवरी 2022 को तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि इसी गाटे को आधार बनाकर पुराने खातेदारों ने 30 अगस्त, 2022 को राजस्व अभिलेखों में कथित हेरफेर कर करीब 1.72 लाख रुपये का दोबारा ऋण ले लिया।
विज्ञापन
अभिलेखों की जानकारी मिलने पर वारिस अली ने एसडीएम से शिकायत कर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करने वालों और बैंक स्तर पर मिलीभगत की आशंका की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तहसीलदार धौरहरा को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।