{"_id":"60b3d2448ebc3e20266c64ff","slug":"after-magalganj-now-the-commissioning-game-in-palia-market-lakhimpur-news-bly4481326135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बकरी उठा ले गया बाघ, घबराए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बकरी उठा ले गया बाघ, घबराए ग्रामीण
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा और फॉरेस्टर
तिकुनियां। बॉर्डर इलाके में मजरा पूरब जंगल से निकलकर बाघ अब गांव में घुसने लगा है। शनिवार की रात बाघ एक घर से बकरी को उठाकर ले गया। जागने पर बाघ के पंजे के निशान देख कर ग्रामीण दहशत में हैं।
ग्राम खैरटिया निवासी विजय कुमार के घर बंधी बकरी को बाघ फूस की बनी झोपड़ी को फाड़कर उठा ले गया। बकरी की चीख पर जब विजय बाहर आए तो वहीं बाघ के पंजे के निशान मौजूद थे। पीड़ित ने सूचना ग्राम प्रधान परगट सिंह को दी, जिसके बाद प्रधान ने मजरा पूरब वनचौकी के वन दरोगा हरिलाल को जानकारी दी, जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचे वन दरोगा हरिलाल और फॉरेस्टर रामशंकर पांडे ने घटनास्थल देखा और बाघ की निगहबानी की।
उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया की वन विभाग की टीम द्वारा जालीदार ट्रैक्टर से कड़ी चौकसी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है, जबकि बाघ जंगल की ओर चला गया है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है।