{"_id":"67d70d04d8cd62cba50c7f60","slug":"after-holi-the-suns-intensity-increased-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-141389-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली के बाद तीखे हुए सूरज के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली के बाद तीखे हुए सूरज के तेवर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली के बाद से तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन में तेज धूप सता रही है तो रात में गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। गर्मी बढ़ने से मच्छर भी कहर ढहाने लगे हैं। बीते दिनों मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को बदली के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया था, हालांकि लोगों को राहत नहीं मिली।
रविवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पारा बढ़ने से सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो लोग धूप से बचते नजर आए। मार्च में ही मई व जून जैसा माहौल बन रहा है। रात में भी मौसम गर्म हो रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान के अनुसार, आज भी दिन गर्म रहेगा। कल तेज हवा चलने के आसार बन रहे हैं। वहीं अचानक बढ़ी गर्मी व बदलते मौसम से खांसी, जुकाम, बुखार व बदन दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों को ऐसी समस्याएं आती हैं। इस समय लोगों को मौसमी सब्जी, जूस लेना चाहिए। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें।