{"_id":"66a1409c402a04380106b40e","slug":"after-girlfriend-lover-also-died-during-treatment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-125488-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज क्षेत्र में प्रेमी युगल के जहर खाने की घटना में बुधवार को प्रेमी ने भी लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रेमिका की मौत सोमवार रात ही हो गई थी। दोनों बालिग थे और शादी करना चाहते थे, मगर परिजन राजी नहीं थे।
ग्राम रहजनिया निवासी शिवम यादव 25 का एक युवती के साथ कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी-प्रेमिका शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन नाराज थे। शादी की बात पक्की न होने की वजह से दोनाें परेशान थे। दोनों की शादी के बीच जाति बाधा बन रही थी। सोमवार रात दोनों ने एक दूसरे से बात की और जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को अस्पताल लाए, जहां प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रेमी को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया था। बताते हैं कि लखनऊ में भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शिवम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे, भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।