फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After blooming rose facial appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

Thu, 22 Jan 2015 06:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Jan 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
After blooming rose facial appointment letter
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। प्रथम दिन डेढ़ हजार से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकाें ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। वर्षों से नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के चेहरे नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए गुरुवार को सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए राजकीय मैदान पर 24 काउंटर बनाए गए। इसमें काउंटर संख्या एक से बारह तक महिला तथा 13 से 24 तक काउंटरों पर पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। यहां नियुक्ति पत्र लेने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष जवान तैनात रहे। जो व्यवस्था बनाई गई उसके अनुसार सबसे पहले हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों ने फाइल स्लिप और प्रारूप पत्र प्राप्त किया। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित काउंटर पर गए जहां उनके मूल प्रमाण पत्र चेक किए गए। इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। एसपी अरविंद सेन सहित विभिन्न अधिकारियों ने वितरण स्थल का भ्रमण किया। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपी राय सहित कई अधिकारियों ने काउंटरों पर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नहीं मिला सूची में नाम
नियुक्ति पत्र लेने आए तमाम ऐसे अभ्यर्थी थे जिनका नाम कट आफ सूची में तो था लेकिन नियुक्ति पत्र वितरण सूची में नहीं था। ऐसे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताई बताई। इस तरह की समस्याओं के लिए डॉयट का स्टाफ भी मौजूद रहा। जिन्होंने समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बिगाड़ी व्यवस्था
नियुक्ति पत्र वितरण शुरू होने के कुछ देर बाद ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई हालांकि इस बूंदाबांदी में भी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेते रहे कुछ अभ्यर्थी तो लाइन में छाता लगाए खड़े रहे लेकिन दोपहर बाद बरसात तेज हो गई। बरसात को देखते हुए बीएसए ने महाराजनगर प्राथमिक विद्यालय में अभ्यर्थियों से पहुंचने को कहा। यहां देर शाम तक नियुक्तिपत्रों का वितरण किया गया। बरसात के चलते अभ्यर्थियों के साथ आए उनके अभिभावक भी परेशान रहे।
तुरंत दी गई नियुक्ति
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों को तुरंत ही नियुक्ति दी जा सके इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था जो एक अलग पंडाल में बैठे थे। जो व्यवस्था बनाई गई थी उसके अनुसार नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के पास जाकर अपनी योगदान आख्या दी। यहां से खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन्हें संबंधित स्कूल में जाने को कहा।

कॉलेज ग्राउंड के बाहर लगा रहा जाम
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों की भीड़ के चलते मेला जैसी स्थिति बन गई थी। आने वाली भीड़ के चलते खीरी रोड पर दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed