फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After AD's rebuke, operations started at night

Lakhimpur Kheri News: एडी की फटकार बाद शुरू हो गए रात में ऑपरेशन

Mon, 23 Oct 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
After AD's rebuke, operations started at night
महिला अस्पताल का आपरेशन कक्ष
लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल की फटकार के बाद महिला अस्पताल में रात में भी ऑपरेशन से प्रसव होने शुरू हो गए हैं। रविवार को पांच गर्भवतियों का प्रसव ऑपरेशन से हुआ। इसमें दो सीजर प्रसव रात में हुए। जबकि, इससे पहले लेबर रूट का स्टाफ तमाम समस्याएं बताकर गर्भवतियों को प्राइवेट में ऑपरेशन कराने की सलाह देकर चलता कर देते थे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में शनिवार रात पलिया सीएचसी से रेफर होकर आई एक गर्भवती महिला को लेबर रूम में मौजूद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से यह कहकर मना दिया था कि दशहरा का अवकाश होने के कारण स्टाफ छुट्टी पर है। डॉक्टर की हीलाहवाली और गर्भवती की बिगड़ती हालत पर तीमारदारों ने शहर के एक निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन कराया था।
विज्ञापन

इस मामले की गूंज लखनऊ पहुंची थी। जांच करने के लिए एडी हेल्थ लखनऊ मंडल डॉ. सुनील भारती शनिवार को आए थे। उन्होंने महिला अस्पताल में शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को फटकार लगाते हुए रात में सीजर करने के निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि रविवार और सोमवार को ऑपरेशन से रात में होने वाले प्रसव की संख्या की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। एडी हेल्थ की फटकार के बाद रविवार को दिन में तीन और रात में दो प्रसव ऑपरेशन से कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलालों की सांठगांठ से नहीं होते ऑपरेशन
महिला अस्पताल में रात के समय ऑपरेशन न करने की वजह स्टाफ और संसाधन नहीं, बल्कि दलालों से सांठगांठ है। अस्पताल के ही लोग बताते है कि कुछ महिलाएं लेबर रूम से लेकर अस्पताल में घूमती रहती हैं। डॉक्टर के मना करने पर परेशान तीमारदार की मजबूरी का फायदा उठाकर निजी अस्पताल लेकर जाती है। जहां पर ऑपरेशन से प्रसव के लिए 40 से 50 हजार रुपये वसूल किए जाते हैं। इस रकम में सभी का कमीशन होता है।



डॉक्टर ने मेरे कहने के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया। मामले में जवाब तलब किया जाएगा। रविवार को ऑपरेशन से पांच प्रसव हुए। इसमें तीन दिन की शिफ्ट में और दो रात की शिफ्ट में ऑपरेशन हुए हैं।
-डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed