{"_id":"69fccfa86221731528011b32","slug":"after-29-days-the-chinese-youths-repatriation-process-is-complete-and-he-leaves-for-delhi-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-879471-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 29 दिन बाद चीन के युवक की वतन वापसी की प्रक्रिया पूरी, दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 29 दिन बाद चीन के युवक की वतन वापसी की प्रक्रिया पूरी, दिल्ली रवाना
Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब 29 दिन पहले जिला जेल से रिहा हुए चीन के युवक वांग गोर्जुन को बृहस्पतिवार को सुरक्षा टीम के साथ दिल्ली भेज दिया गया। शुक्रवार को वह दिल्ली से अपने वतन चीन के लिए रवाना होगा। वतन वापसी की खबर मिलते ही युवक के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।
वांग गोर्जुन चीन के मोमिंग गौंग डांग प्रांत का निवासी है। 17 फरवरी, 2023 को उसे सीमा पर रोका गया था। वहां तैनात एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कमांडर ने जब उससे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदिग्ध मानते हुए एसएसबी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी। अधिकारियों की जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद से वह जेल में ही था।
आठ अप्रैल को युवक की रिहाई मंजूर हो गई थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कागजी कार्यवाही पूरी करने की प्रक्रिया तेज हुई। गृह मंत्रालय के अधिकारी चीनी दूतावास के संपर्क में थे। कागजी कार्यवाही में देरी के चलते युवक को अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था के बीच चीन के युवक को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार को वह दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो जाएगा।