फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After 15 years with aunt Coming home missing Jumrati

15 साल बाद चाची के साथ घर आ रहा है लापता जुमराती

Wed, 10 Jun 2015 10:04 PM IST
निघासन
निघासन Updated Wed, 10 Jun 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
After 15 years with aunt Coming home missing Jumrati
15 साल पहले घर से लापता हुआ जुमराती राजस्थान के अजमेर में मिला। वह अपनी चाची के साथ वापस अपने घर आ रहा है। उसके आने की  सूचना से गांव में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के तिकुनियां निवासी छेदुई पल्लेदार के तीन पुत्र सलमान, दिलशाद और सबसे छोटा जुमराती है। दो पुत्रियां भी है, जिनकी शादी हो चुकी हैं। जुमराती जब 10 वर्ष का था तब घर से लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वालों ने उसके मिलने की आस छोड़ दी थी। पुत्र के वियोग में छेदुई तीन साल बाद स्वर्ग सिधार गया। जुमराती की मां जैतूना भी काफी परेशान रहती थी। पति और बेटे के वियोग में वह बीमार रहने लगी।  जुमराती के गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इसी दौरान जुमराती की चाची सलील जहां बम्हनपुर आकर बस गई। तीन जून को कुछ लोग राजस्थान घूमने गए थे। साथ में सलील जहां भी गयी थी। राजस्थान में घूमते समय अनासागर के पास एक 25 वर्षीय युवक ने सलील जहां को देखकर पहचान लिया और उसे आपबीती बताने लगा। उसने बताया कि वह यहां मजदूरी कर रही है। सलील जहां के यह पूछने पर वह यहां पर कैसे पहुंचा। इस बारे में वह कुछ भी नहीं बता सका। फोन पर जुमराती के मिलने की खबर उसने परिवार वालों को सुनाई। परिवार वाले उसके मिलने की खबर सुनकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed