फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AES is one of the possible Month-old baby's death

संभावित एईएस से एक  माह के बच्चे की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
AES is one of the possible Month-old baby's death
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
27 बच्चों की जा चुकी है संभावित एईएस से जान
 जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में शनिवार को भर्ती कराए गए एक माह के बच्चे की पांच घंटे चले उपचार के बाद मौत हो गई। जबकि तीन अन्य संभावित एईएस पीड़ित बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं आईसीयू वार्ड में भी चार बच्चों का उपचार किया जा रहा है। अब तक 27 बच्चों की संभावित एईएस से जान जा चुकी है। 
संभावित एईएस पीड़ित पांच वर्षीय शिखर पुत्र दिलीप कुमार निवासी नकहिया, एक वर्षीय करिश्मा पुत्री रामदरश निवासी राजामंडी मैलानी एवं सात वर्षीय संजना पुत्री जोगिंदर निवासी सुजौली को रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें संजना को हालत नाजुक है। स्टाफ नर्स ने बताया कि उसे बेहोशी  की हालत में लाया गया था। वहीं पांच वर्षीय राधिका पुत्री ब्रजलाल निवासी कोड़री को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी क्र म में संभावित एईएस पीड़ित एक माह के आयुष को शनिवार की दोपहर में चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसकी पांच घंटे चले उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे मौत हो गई। 
विज्ञापन

--
आईसीयू में भर्ती हैं चार बच्चे
संभावित एईएस पीड़ित शिवांगी पुत्री राकेश निवासी मूड़ा खुर्द गोला, शिवानी पुत्री अरविंद कुमार निवासी सलेमपुर कोन, रहीम पुत्र अशरफ अली निवासी देउवापुर एवं अपासना पुत्री सर्वेश कुुमार निवासी सिसनौर का उपचार आईसीयू वार्ड में चल रहा है। इन सभी बच्चों की रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed