फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocates for various positions in the union elections of 32 contenders

अधिवक्ता संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 32 दावेदार

Mon, 04 Jan 2016 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Jan 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
 Advocates for various positions in the union elections of 32 contenders
जिला अधिवक्ता संघ के लिए तीन दिनों से चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। इस बार अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए चार-चार प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। इन्हें मिलाकर विभिन्न  पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए महीने भर से चल रही उठापटक सोमवार को पूरे चरम पर दिखी। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन होने के चलते प्रत्याशी पूरी तैयारी मेें दिखे। अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमोहन सिंह और अनिल चंदेल, पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं जबकि नए प्रत्याशी के रूप में इस बार अनूप यादव और अनुराग तिवारी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

इसी तरह महामंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला और हेमंत गुप्ता पुराने प्रत्याशी के रूप में इस बार भी चुनाव मैदान में हैं, वहीं सतीश चंद्र त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह भी नए प्रत्याशी होने के बावजूद दमखम से दावेदारी पेश कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सिद्दीक खां और अनिल सक्सेना के साथ इस बार नए प्रत्याशी प्रमोद सिंह ने अपनी दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश मिश्र और प्रदीप चौधरी दोनों ही नए चेहरे हैं, इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए पुराने प्रत्याशी संजय राय के साथ ही नए दावेदार रमेश मौर्य चुनाव मैदान में हैं।

वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए पुराने प्रत्याशी सौरभ दीक्षित, विजय पाल वर्मा, संजीव गुप्ता, संजय अवस्थी के साथ नए दावेदार के रूप में अजय श्रीवास्तव, जाहिद अली, मुनेंद्र त्रिपाठी, रमेश कुमार ने भी मजबूती से अपना दावा पेश किया है। जबकि गवर्निंग कौंसिल सदस्य के लिए श्याम किशोर वर्मा, घनश्याम त्रिवेदी, चंद्रभाल आर्य, शमशुललका सिद्दीकी ने वरिष्ठ वर्ग के लिए तो हरीओम श्रीवास्तव, अशोक अवस्थी, उत्तम कुमार राज, मुवश्शिर खां ने कनिष्ठ वर्ग के लिए चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed