फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adulterated food items are being manufactured since 15 days, now samples are being filled

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन पहले से बन रहा मिलावटी खाद्य सामान, अब भर रहे नमूने

Tue, 19 Mar 2024 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Adulterated food items are being manufactured since 15 days, now samples are being filled
खाद्य पदार्थों का सैंपल लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम- स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। होली से करीब एक माह पहले ही मिलावटी चीजें बननी शुरू हो गई हैं। इस बार भी दुकानदारों ने मिठाइयां तैयार कर ली हैं। पापड़, कचरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी तैयार कर कारोबारी स्टोर करने लगे हैं, ताकि धड़ल्ले से बेच सकें। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई अब शुरू की है।
विज्ञापन

मिलावट खोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सोमवार से छापामार कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले दिन धौरहरा, निघासन, गोला में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इसमें धौरहरा में पनीर और छेना का नमूना लिया गया। साथ ही 20 किलो दूषित छेना होने पर अफसरों ने उसे फिंकवा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा निघासन से दो खोया और गोला से एक दूध का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग की ओर से यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। वैसे तो विभाग के पास नौ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं, लेकिन पहले दिन की कार्रवाई में मात्र छह पदार्थों केे ही नमूने भरे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी जांच से फायदा क्या, जब रिपोर्ट आएगी त्योहार के बाद
खाद्य पदार्थों का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। नियमानुसार जांच रिपोर्ट 14 दिन में आ जानी चाहिए, लेकिन यहां एक 20 से 25 या एक महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं आती। होली के अभियान में जो सैंपल लिए जा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट होली के बाद ही आएगी। होली के लिए तैयार किया गया माल होली में ही खपा दिया जाएगा। अगर जांच रिपोर्ट में नमूना फेल पाया जाता है तो ऐसी जांच करने से क्या फायदा, क्योंकि जांच में खराब निकला खाद्य पदार्थ तो खपाया जा चुका होगा।

शहर के साथ मितौली, बेहजम, गोला से लिए सैंपल
खाद्य विभाग की ओर से सोमवार को धौरहरा, गोला व निघासन में सैंपल लिए गए। वहीं मंगलवार को गढ़ी रोड से एक पनीर, बेहजम से रंगीन कचरी, गोला से बेसन, हल्दी व चायपत्ती, लखीमपुर से एक दूध का नमूना भरा गया। इसके अलावा गोला से 19 पैकेट चायपत्ती जब्ती की गई है। मितौली में 48 लीटर कोल्ड ड्रिंक, दो मसाला, धौरहरा से 20 किलो छेना नष्ट कराया गया।


होली पर मिलावट खोरों पर कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से छापामार कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जो लगातार होली तक चलती रहेगी। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच में फेल आने वाले सैंपलों पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कौशलेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed