{"_id":"5da35baa8ebc3e93a844745d","slug":"aducation-lakhimpur-news-bly3800589155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को कड़ी निगरानी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में कराई गई। इसमें कक्षा नौ से लेकर 12 तक के कुल 1095 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था, इनमें से 810 परीक्षा में शामिल हुए।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह था। इसके लिए सुबह नौ बजे से परीक्षार्थी नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचने लगे। दस बजे तक वहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच गए। परीक्षा केंद्र में 10:15 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उनकी तलाशी ली, इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। डेढ़ घंटे की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांति पूर्वक और नकलविहीन संपन्न हुई। परीक्षा कराने में नवभारत पब्लिक इंटर कॉलज के प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
डीएम और डीआईओएस ने किया निरीक्षण
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति का निरीक्षण करने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल पहुंचे। डीएम एवं डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी लेते हुए अमर उजाला की सराहना की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य आरएन मिश्रा व स्टाफ की तारीफ की।
विज्ञापन
पेपर देकर निकले छात्रों के चेहरों पर दिखी मुस्कान
जिस उत्साह के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने गए थे, वैसा ही उत्साह पेपर के बाद लौटते वक्त उनके चेहरे पर था। परीक्षार्थी पेपर अच्छा होने की खुशी से गदगद थे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलकर एक दूसरे से पेपर का मिलान किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर को लेकर पहले डर लगा रहा था। मगर, उसे देखकर सारा डर गायब हो गया। पेपर अच्छा हुआ और छात्रवृत्ति मिलने की भी पूरी उम्मीद है।