फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM's cross-examination completed, now it is the turn of five witnesses

Lakhimpur Kheri News: एडीएम की जिरह पूरी, अब पांच गवाहों की बारी

Fri, 10 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
ADM's cross-examination completed, now it is the turn of five witnesses
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में शुक्रवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह की गवाही हुई। बचाव पक्ष ने उनके बयानों पर जिरह की, जो पूरी हो गई।
विज्ञापन

जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन पक्ष ने अदालत में अगले पांच गवाहों की सूची सौंपी। अदालत ने अगली सुनवाई 15 जुलाई तय करते हुए अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह से उनके बयानों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन पक्ष और वादी के अधिवक्ता ने तत्कालीन इंस्पेक्टर तिकुनिया बालेंदु गौतम, तत्कालीन एसडीएम स्वाति शुक्ला, तत्कालीन सीओ धौरहरा त्रियंबंकनाथ दुबे, संपूर्णानगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर अनिल सैनी और गौरीफंटा के तत्कालीन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शुक्ला को गवाह के रूप में पेश करने की जानकारी दी। अदालत ने इन गवाहों की गवाही के लिए 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) अरविंद त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भी तिकुनिया हिंसा कांड में अभियोजन पक्ष की पैरवी की। जिरह के दौरान उन्होंने कई बार बचाव पक्ष की आपत्तियों का प्रतिवाद किया। हाल ही में उन्हें लखनऊ जोन में सर्वाधिक दोषसिद्धि वाले जिले के शासकीय अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed