फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM serious growing complaints

बढ़ती शिकायतों पर एडीएम गंभीर

Thu, 29 Jan 2015 06:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Jan 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को प्रदेश मुख्यालय पर जाना पड़ रहा है। शासन स्तर पर प्राप्त शिकायतोें में वृद्धि होने पर आला अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिस पर एडीएम हरिकेश चौरसिया ने गंभीर रुख अपनाते हुए सुबह 10 से 12 बजे तक समस्त अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ माह पूर्व भी शासन ने कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए लैंडलाइन फोन नंबर पर कॉल करने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर कुछ समय तक अमल हुआ, लेकिन अब अधिकारी भी इस आदेश को शायद भूल चुके हैं। लिहाजा सुबह 10 से 12 बजे तक कई विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से नदारद रहते हैं, जिससे जनता को काफी कठिनाई हो रही हैं। जिला स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान फरियादियों की संख्या शासन में बढ़ गई है, जिसकोे गंभीरता से लेते हुए शासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि तहसील दिवस को छोड़कर समस्त कार्य दिवसों में सुबह 10 से 12 बजे के मध्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने हिदायत दी है कि निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed