फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Additional staff should be deployed at booths with low percentage: DM

कम प्रतिशत वाले बूथों पर लगाए जाएं अतिरिक्त कर्मचारी : डीएम

Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Additional staff should be deployed at booths with low percentage: DM
बांकेगंज में गणना प्रपत्र की जांच करते बीएलओ। स्रोत : कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। एसआईआर को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने प्रगति का मूल्यांकन कर उन मतदेय स्थलों पर विशेष रणनीति बनाने को कहा, जहां प्रगति 65 फीसदी से कम रही।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों की कार्ययोजना तैयार कर सोमवार रात तक न्यूनतम 80 फीसदी डिजिटलाइजेशन कराएं। डीएम ने कहा कि जहां भी कार्यभार अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मी तैनाती किए जाएं, ताकि बीएलओ पर पड़ने वाला भार कम हो सके। बीईओ स्वयं ही बीएलओ की आवश्यकताओं की निगरानी करें। डीएम ने कहा कि एसआईआर संबंधी कार्य प्राथमिकता में कराएं।
विज्ञापन

---------------

----------------
ऐसे भरें ऑनलाइन गणना प्रपत्र
बांकेगंज। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता बीएलओ के पास गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं, तो वह स्वयं ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। इसके लिए मतदाता मोबाइल या कंप्यूटर पर eci.net.gov.in वेबसाइट जाकर वोटर्स-ईसीआई पर क्लिक करें। दायें हाथ पर सर्विस वाले काॅलम में एसआईआर-2026 लिखा मिलेगा, इसके नीचे फिल इनुमरेशन फार्म पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा भरते ही मोबाइल पर ओटीपी आएगा। पूछी गई जानकारी भरने पर गणना प्रपत्र खुलकर सामने आ जाएगा, उसमें पूछी गई जानकारियां भर दें। संवाद

बांकेगंज में गणना प्रपत्र की जांच करते बीएलओ। स्रोत : कर्मचारी

बांकेगंज में गणना प्रपत्र की जांच करते बीएलओ। स्रोत : कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed