फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Actress Dia Mirza expressed concern over Dudhwa's forest fire

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दुधवा के जंगल की आग पर जताई चिंता

Sun, 04 Apr 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Actress Dia Mirza expressed concern over Dudhwa's forest fire
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दुधवा के जंगलों में लगी आग पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

अपनी पोस्ट पर दीया मिर्जा ने दो अन्य जंगलों में लगी आग का हवाला देते हुए दुधवा की आग का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि दुधवा के जंगल जलने की खबर आ रही है। उन्होंने अपनी बात वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया को टैग कर ऐसी घटनाओं पर काबू पाकर लोगों की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि वह ऐसी आग से जल्दी ही निपट लेगा।

उधर, दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर ने बताया कि दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट लिखा है, उनको नहीं पता, लेकिन मैलानी के जंगल में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है। आग में ग्राउंड फ्लोरा जलने के साथ ही घास और खरपतवार ही जले हैं। कोई भी वन्यजीव इस घटना में हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed