फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action will be taken if the home quarantine workers leave

होम क्वारंटीन श्रमिक बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

Fri, 15 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the home quarantine workers leave
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र के गांवों और नगरीय क्षेत्र में कुल 1050 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं, जिन्हें प्रशासन ने राशन किट देकर होम क्वारंटीन किया है। इनकी निगरानी इस संबंध में गठित समिति कर रही है। एसडीएम ने तहसील सभागार में निगरानी समिति और ग्रामीणों की बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि क्वारंटीन व्यक्ति घर से बाहर पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुंबई के धारावी से लौटे रमियाबेहड़ ब्लॉक के नौ श्रमिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तहसील और पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। एसडीएम ने तहसील सभागार में ग्रामीण और शहरी निगरानी समिति की बैठक बुलाकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन श्रमिक घरों में ही रहेंगे। कोई बाहर नहीं निकलेगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। सीओ अभिषेक प्रताप ने बहराइच, सीतापुर और थाना निघासन क्षेत्र की सीमाओं पर विशेष निगरानी करने के आदेश हल्का इंचार्जों को दिए। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां प्रतिदिन निगरानी कर रही आशा रिपोर्ट भेजेगी। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध मिलता है तो उसे तत्काल सीएचसी को सूचित करेंगे। होम क्वारंटीन में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति 21 दिन तक अपने घर पर रहेगा। घर से बाहर बिल्कुल नहीं जाएगा। ऐसा करने की स्थिति में या उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed