फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action on soldier on checking the saw machine at midnight

आधी रात में आरा मशीन चेक करने पर सिपाही पर कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2020 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Action on soldier on checking the saw machine at midnight
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। बेलरायां पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही कसबे सहित क्षेत्र में अपने कारनामों को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार की आधी रात को सिपाही दो अन्य लोगों के साथ कस्बे की आरा मशीनों पर तलाशी लेने पहुंच गया। हालांकि आरा मशीन संचालकों ने जब चौकी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी तो वह अवाक रह गए। उन्होंने मौके पर जाकर सिपाही को कड़ी फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही को चौकी से हटाकर कोतवाली तिकुनियां से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

कसबा निवासी पूर्व प्रधान अजीज अहमद खां और जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा ने अपनी आरा मशीनों को ठेके पर दे रखा है। आरोप है कि सोमवार रात करीब एक बजे सिपाही हिमांशु दो अन्य लोगों के साथ पहले पूर्व प्रधान के घर पहुंचा और रौब गांठते हुए आरा मशीन की तलाशी कराने को कहा, लेकिन उन्होंने किसी सक्षम अधिकारी के आए बिना तलाशी कराने से इंकार कर दिया। यहां पर जब सिपाही की दाल नहीं गली तो वह जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा की आरा मशीन पर पहुंचा। आरोप है कि यहां भी तलाशी लेने की बात कहने लगा। शक होने पर उन्होंने चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को कड़ी फटकार लगाई। इस बीच सिपाही के साथ मौजूद दोनों युवक खिसक गए। आरा मिल संचालकों ने इसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां से की। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि सिपाही हिमांशु की काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। सोमवार की रात भी वह चौकी इंचार्ज को बिना बताए आरा मशीनों पर गया था। इस पर सिपाही को चौकी से हटाकर कोतवाली से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही का थाने में हंगामा, पीड़ितों से की अभद्रता
मितौली। तबादले से नाराज सिपाही ने मंगलवार को थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ ही थाने आने वाले फरियादियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। एसओ ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पूनम ने दो दिन पहले कुछ सिपाहियों के तबादले किए थे। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि स्थानांतरित होकर आया सिपाही राजन तिवारी मंगलवार को नशे में था। उसने सुबह साथी सिपाहियों के साथ पहले गाली-गलौज और अभद्रता की। बाद में थाना परिसर में आकर हंगामा करने लगा। सिपाही के हंगामे के दौरान ग्राम रौतापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार भी किसी कार्य से थाना पहुंच गए। सिपाही ने उनके साथ भी अभद्रता की। इतना ही नही समस्या लेकर थाना आई एक महिला को भी खरी खोटी सुनाई। महिला डर के मारे भागकर थाने के अंदर आ गई। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि सिपाही का सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी। फिलहाल आरोपी सिपाही को मढ़िया पुलिस चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed