फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   action

सत्तापक्ष के इशारे पर हुई कार्रवाई

Mon, 13 Jul 2015 10:45 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Mon, 13 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
action
मुकदमा दर्ज होने के बाद राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर सोमवार को सिद्धेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर प्रशासन मुझे परेशान कर रहा है, जिसे पूरा समाज समझ रहा है।
विज्ञापन

सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में सांसद जुगुल किशोर ने कहा कि आठ जुलाई को मंदिर में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद धरने में शामिल होने आया था। मंदिर गेट पर विधायक सुनील भार्गव की मौजूदगी में उनके साथ ही संतों के धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि यहां न कोई राजनीतिक मंच था और न ही राजनीति से संबंधित कोई बात मेरे द्वारा कही गई। मंच पर मेरे अलावा तमाम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे, फिर भी पुलिस ने सिर्फ  हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने विधायक सुनील भार्गव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मेरे साथ लिधियाई निवासी विनोद अवस्थी का नाम जोड़कर नामजद किया गया है, जिनसे मेरा कोई वास्ता नहीं है। सांसद पर दर्ज हुए मुकदमे की निंदा करते हुए महायज्ञ के आयोजक राघवेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की, उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय हमारी मदद करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर माहौल को बिगाड़ने का काम किया जा रहा हैै। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता तब तक इस आंदोलन को बंद नहीं करेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन

साध्वी प्राची संतों से आज करेंगी मुलाकात
मैगलगंज। सिद्धेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात के बाद से अब तक पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट संत-महात्माओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को गति देने के लिए विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची मंगलवार को मैगलगंज पहुंचेगी। यह जानकारी राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने बताया कि विहिप नेत्री साध्वी प्राची मंगलवार को सिद्धेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर संत-महात्माओं से मुलाकात करेंगी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगी, उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी का चालान भेजा
मैगलगंज। सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को पकड़कर चालान भेज दिया है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी मोनू मिश्रा निवासी खखरा को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। अन्य सात नामजद लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं 25 अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed