फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   action against the encroachment

जेसीबी ने हटाया अस्पताल रोड का अतिक्रमण

Wed, 03 Feb 2016 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 03 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
action against the encroachment
ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने के बाद नगर पालिका की जेसीबी कोतवाली के सामने पहुंची। यहां से अतिक्रमण हटाते हुए बड़ा चौराहा और फिर जिला अस्पताल रोड की ओर मुड़ गई। इस रोड पर फुटपाथ और नालियों पर कब्जा कर बनाई गईं सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा सड़क पर रखे गए दो जनरेटरों को नगर पालिका ने कब्जे में ले लिया। नगर पालिका ने कई दुकानों के काउंटर अंदर करवाए और कई दुकानों के काउंटर को कब्जे में ले लिया। अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जिला अस्पताल के गेट तक चला। नगर पालिका ने इसके आगे सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, नगर पालिका के ईओ अवनींद्र कुमार, सीओ सिटी एमपी सिंह समेत कई अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

42 दुकानों से 25 हजार का जुर्माना वसूला
ईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा कर अतिक्रमण करने पर 42 दुकानों से करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि यह जुर्माना अतिक्रमण हटाने की एवज में वसूला गया है। अभियान के पहले दिन नगर पालिका ने 17 दुकानों से करीब आठ हजार रुपये का जुर्माना लिया था।
विज्ञापन

आज फिर चलेगा अभियान
ईओ ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी चलाया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अभियान कहां चलेगा। अभियान को लेकर नगर पालिका गोपनीयता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ छह से
एसडीएम ने व्यापारियों को दिया पांच फरवरी तक मौका
निघासन। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। छह फरवरी से यह अभियान समूचे तहसील में चलाया जाएगा। एसडीएम लवकुमार ने व्यापारियों को पांच फरवरी तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का फरमान जारी किया है। उन्होंने सड़क तक फैले अतिक्रमण को न हटाने पर जेसीबी चलाने की चेतावनी दी है।

पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि निघासन से ढखेरवा तक टू लेन को मंजूरी मिल गई है। जिला पंचायत की दुकानों के दुकानदारों ने अपनी दुकान बढ़ा ली है, जिससे सड़क बनाने में काफी समस्या हो रही है। हालांकि कई बार अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा है। युवा व्यापारी नेता प्रदीप बाथम ने कस्बे में सड़क तक बनाई गईं दुकानों का अतिक्रमण जेसीबी से हटाने की मांग की है। एसडीएम लवकुमार ने बताया कि पांच फरवरी तक दुकानदारों को स्वयं हटाने को कहा गया है। इसके बाद अतिक्रमण हटवाया जाएगा। साथ ही हर्जाना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed