फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Acquiring contracted buses Was not written

अनुबंधित बसों को अधिगृहीत नहीं किए जाने को पत्र लिखा

Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Acquiring contracted buses Was not written
रोडवेज की 19 बसों के पहिए जाम - फोटो : अमर उजाला
अनुबंधित बस मालिकों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में निगम की अनुबंधित बसों को न लगाया जाए, इसके लिए परिवहन आयुक्त एवं निगम के एमडी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।
विधान सभा चुनाव में लगे मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को बूथ तक ले जाने के लिए परिवहन निगम की बसों को अधिगृहीत किया जा रहा है, जिसमें गोला डिपो के एआरएम को 33 बसें दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अनुबंध्ाित बसों का भी अधिगृहण करने के लिए उनके मालिकों को नोटिस भेजी जाने लगी थी।  वहीं सहालग के मौसम में यात्रियों की सुविधा और निगम की आय को लेकर परिवहन निगम के एमडी एवं परिवहन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी और आरटीओ को अनुबंधित बसों का अधिगृहण न किए जाने के लिए पत्र भेजा है।

 
गोला डिपो से 33 बसें अधिगृहीत
चुनाव ड्यूटी के लिए गोला डिपो से निगम की 33 बसों की मांग की गई है, जिसमें से छह बसें भेजी जा चुकी हैं। जबकि 27 बसें सात फरवरी को भेजी जाएंगी।
 
बसों की संख्या
गोला डिपो में निगम की बसें- 66, अनुबंधित बसें- 43
लखीमपुर डिपो में अनुुबंधित बसों की संख्या- 81
  
सहालग का समय है, ऐसे में यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अनुबंधित बसों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए परिवहन आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक ने आरटीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

-वीके गोस्वामी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed