ओयल। सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों से घायलों की जानकारी लेने के दौरान वार्ड में मौजूद एक रोती महिला पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने जब पास जाकर कारण जाना तो उनकी आंखें भी नम हो र्गइं।
पिछले दिनों भारी बारिश से बाजपेई गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक बच्चा उसके नीचे दब गया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसका इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की हालत देखकर उसकी मां रो रही थी। इस पर मंडलायुक्त भी ने पास जाकर बच्चे का हाल जाना तो महिला फफककर रोने लगी। मां का रोना और बच्चे को दर्द से कराहते देखकर मंडलायुक्त की आंखें भी नम हो गई। डॉ. रोशन जैकेब ने डॉक्टरों को बच्चे का उचित इलाज कराने का निर्देश देकर मां को बेहतर इलाज मिलने का आश्वासन दिया। संवाद
जख्मी बच्चे को दुलार किया
ओयल। हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए कमिश्नर न्यू सर्जिकल वार्ड पहुंची। एक बेड पर कैमहरा निवासी फरजाना पत्नी फुरकान अली से इलाज के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उसी बेड पर भर्ती उसके चार वर्षीय मासूम पुत्र अब्दुल कादिर को देखकर उसे दुलारने लगीं। हादसे की दहशत और भीड़ देेखकर बच्चा खामोश रहा। रिश्तेदार महफूज अली ने बताया कि फरजाना आठ वर्षीय पुत्री जुबेरिया, चार वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर और एक साल की पुत्री अनाबिया के साथ अपने मायके धौरहरा गई थी। बुधवार को बस से वापस कैमहरा अपने घर आ रही थीं। मगर, रास्ते में हादसा हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीय जुबेरिया की लखनऊ में मौत हो गई। संवाद