फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, महिला की मौत

Thu, 11 Feb 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
acident
acident
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के रमहीपुल पटरी पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक और उसके तीन दिन के मासूम बच्चे को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रमहीपुल व रुखिया पुल के बीच बुधवार को सदर कोतवाली के गांव बढही दिया निवासी संतोष अपनी 28 वर्षीय पत्नी शांति और तीन दिन के बच्चे को लेकर बाइक से लखीमपुर दवा लेने के लिए जा रहे थे। तभी नहर पटरी पर ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने इनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला की गोद में तीन दिन का बच्चा था जो छिटककर दूर जा गिरा। हादसे में पति और बच्चे को हल्की चोटें आई हैं जबकि महिला की मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी फ़तेह सिंह ने घायल पति और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया व चौकी प्रभारी नकहा नरेंद्र प्रताप ने महिला के शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
विज्ञापन

-
सड़क दुर्घटना में भांजे
की मौत, मामा घायल
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के लहरपुर रोड पर मंगलवार रात मरखापुर के पास सड़क पर पलटी पड़ी ट्रॉली से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां भांजे की मौत हो गई। मामा को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोहम्मद अली का 27 वर्षीय पुत्र गुफरान मंगलवार रात बाइक से अपने मामा 30 वर्षीय उस्मान के साथ बिसवां जिला सीतापुर से घर लौट रहा था। लहरपुर मार्ग पर मरखापुर मोड़ के निकट सड़क पर ही एक गन्ना भरी ट्रॉली पलटी पड़ी थी, जिससे बाइक टकरा गई। इससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुफरान की मौत हो गई। वहीं उस्मान की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
-
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, बेटी घायल
बग्घून। मैंगलगंज थाना क्षेत्र के गांव ओलरापुर निवासी बाइक चालक 60 वर्षीय रामऔतार सिंह उर्फ वीरेंद्र की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
बुधवार की सुबह गांव ओलारापुर निवासी 60 वर्षीय रामऔतार सिंह अपनी पुत्री 40 वर्षीय सुधा के साथ बाइक से सीतापुर आंख अस्पताल दवा लेने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह सीतापुर के पास मंडी के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी पुत्री सुधा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन है। जिसमें सभी विवाहित हैं। पिता रामऔतार हेलमेट लगाए थे। संवाद
-
बस के नीचे आई बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार
पलियाकलां। शहर की संपूर्णानगर रोड पर एक बस ने साइड से एक बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन बस के नीचे बाइक आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम आवास के पास संपूर्णानगर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि चालक बाइक से कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया, जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बस के पिछले पहिए में जा फंसी। हादसा होता देख बस का चालक व परिचालक भाग गए। काफी देर बाद बस को रोड से हटाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। संवाद
-
घने कोहरे में गन्ना भरा ट्रक पलटा
अमीरनगर। घने कोहरे में बुधवार सुबह गन्ना केंद्र से कुंभी चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर सिकंद्राबाद की तरफ से गन्ना भरकर ट्रक चालक कुंभी चीनी मिल जा रहा था। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से आंवला जंगल के पास चालक को दिखाई नहीं दिया। इसके बाद हादसा हो गया। सुबह सड़क पर यातायात कम होने से बड़ा हादसा टल गया। संवाद

-
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर युवक घायल
ईसानगर। थाना क्षेत्र के ऊँचगांव के निकट पीलीभीत बस्ती मार्ग पर बुधवार को बाइक से घर जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भरेहटा निवासी दिनेश पुत्र अज्ञात बाइक पर रेहुआ से घर जा रहा था। ऊंचा गांव के निकट हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी खमरिया भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed