{"_id":"5fc2918a8ebc3eefa777438a","slug":"acident-in-khiri-lakhimpur-news-bly428423647","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वैन डनलप से टकराई, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित वैन डनलप से टकराई, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र में भीरा रोड पर इंदिरानगर गांव के पास एक अनियंत्रित वैन रोड के किनारे खड़े डनलप से टकरा गई, जिसमें वैन सवार 65 वर्षीय चेतराम की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों पुत्र और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भूधरपुर निवासी 65 वर्षीय चेतराम को उसका 45 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र, 36 वर्षीय मुनीष और पहाड़नगर निवासी 30 वर्षीय श्यामू मारुति वैन से दवाई दिलाने भीरा अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में वैन अनियंत्रित होकर भीरा रोड पर इंदिरानगर गांव में रोड किनारे खड़े डनलप से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखचे उड़ गए। घटना में वैन सवार चेतराम, उसके दोनों पुत्र और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को भीरा अस्पताल ले जाया गया जहां चेतराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
--
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
बिजुआ/ गुलरिया। लखीमपुर स्टेट हाईवे पर मालपुर चौराहे पर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोगों के पैर टूट गए। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
मैलानी थाना इलाके के राजापुर मंडी निवासी राजेश कुमार और राजकुमार एक बाइक से लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे। तभी मालपुर चौराहे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में दोनों के पैर टूट गए। गांव वालों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
-
आमने सामने टकराईं बाइक, दो घायल
महेवागंज। भीरा हाईवे पर सिकटिहा के पास शनिवार शाम दो बाइकों की टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मौजमाबाद गांव निवासी सुरजीत सिंह चौधरी (20) पुत्र धूम शनिवार देर शाम बाइक से अंदेशनगर जा रहा था इसी दौरान फूलबेहड़ क्षेत्र के सिकटिहा मोड़ के पास सामने से आ रहे सुंदरवल क़स्बा निवासी लियाकत (18) पुत्र मोबीन की बाइक सामने से टकरा गई। कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 से दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुरजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुंदरवल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे। संवाद