फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of molestation who escaped from hospital arrested in encounter

Lakhimpur Kheri: सिपाही को धक्का देकर अस्पताल से भागा छेड़खानी का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार, लगी गोली

Sat, 27 Sep 2025 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 07:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाए गए छेड़खानी के आरोपी ने सिपाही को धक्का दे दिया और भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार रात उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।   

विज्ञापन
Accused of molestation who escaped from hospital arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पॉक्सो एक्ट में पकड़े गए आरोपी रिजवान को लेकर कोतवाली पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां उसने सिपाही को धक्का दिया और भाग गया। आरोपी रिजवान के भाग जाने की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान लखपेड़ागंज-खडंजा मार्ग पर उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर गोली लगी है। उसका इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


गांव सेहरुआ निवासी रिजवान अली ने किशोरी से छेड़खानी की थी। उसके खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। इसी दौरान सिपाही को धक्का देकर आरोपी भाग गया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र के अलावा स्वाट टीम को तलाश में लगाया। 
विज्ञापन


आरोपी ने तमंचे से किया फायर 
पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर सेवढ़ा लखपेड़ागंज के पास खडंजा मार्ग पर आरोपी रिजवान को घेर लिया। पुलिस को सामने देख रिजवान ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाल की तहरीर पर आरोपी रिजवान अली के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी के भाग जाने की सूचना के बाद टीमों को लगाया गया था। कुछ देर के बाद घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने कहा तो आरोपी ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से गोली चलाई गई, जो आरोपी के पैर में लगी। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सही होते ही उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed