फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accused of misdeeds and shooting woman was arrested in encounter

Lakhimpur Kheri: दुष्कर्म कर महिला को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Sat, 19 Oct 2024 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में 14 अक्तूबर को महिला से तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। आरोपी शमशाद ने उसे मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
accused of misdeeds and shooting woman was arrested in encounter
आरोपी शमशाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मितौली क्षेत्र में पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसे गोली मारने के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार रात मुख्य आरोपी शमशाद को तमंचा बरामदगी के लिए जंगल में लेकर गई, जहां उसने भगाने की कोशिश की। उसने पुलिस पर फायर किया। मुठभेड़ के दौरान शमशाद के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


थाना मितौली क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला से 14 अक्तूबर को गांव के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपी शमशाद ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही शमशाद, देवेंद्र और राजीव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। शुक्रवार रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को बीरमपुर नहर के पास गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद जब पुलिस घटना के मुख्य आरोपी शमशाद को तमंचा बरामदगी के लिए जंगल में ले गई। वहां पर पुलिस के ऊपर शमशाद ने हमला कर दिया। उसने उसी तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और शमशाद के पैर में गोली लग गई। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि घायल शमशाद को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed