फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of kidnapping and making the daughter disappear at gunpoint

Lakhimpur Kheri News: असलहों के बल पर पुत्री को अगवाकर गायब करने का आरोप

Wed, 28 May 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and making the daughter disappear at gunpoint
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में नगर के सीमावर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति ने असलहों के बल पर पुत्री को अगवा कर लापता करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि बीती 23 मई को उसका बड़ा पुत्र जरूरी काम से पलिया और छोटा पुत्र परीक्षा देने हरगांव गया हुआ था। घर में पत्नी व तीन पुत्रियां, पुत्रवधू व एक नाती था। रात्रि करीब 11 बजे पड़ोस की एक महिला ने इशारा करके उसकी पुत्री को अपने मकान की ओर बुलाया। पड़ोसी व महिला होने के नाते पुत्री उसके घर की तरफ गई। महिला और उसके पुत्रों ने पुत्री को अपने घर के अंदर कर लिया और गेट लाॅक कर लिया। काफी देर होने के बाद जब पुत्री नहीं आई तो उसे घर के लोग ढूंढने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों के घर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई घर से बाहर नहीं निकला। तब विवश होकर पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को फोन करके सहायता मांगी। सूचना पर दो पुलिसकर्मी आए तो उनसे घटना बताई। दबंगों ने पुलिस के कहने पर भी दरवाजा नहीं खोला कुछ देर बाद पुलिस मौके से चली गई। पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। पुत्री को उसी घर में लगभग तीन बजे तक बंद रखा। उसे तमंचे के बल पर डराते धमकाते व मारते पीटते रहे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में जबरन उसकी पुत्री से यह कहलवाया कि वह अपनी मर्जी से आई है। उसके बाद आरोपी पुत्री को चार पहिया गाड़ी में बिठाकर निकाल ले गए। पास पड़ोस के लोगों के यहां मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद है। पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उसका प्रार्थना पत्र पुलिस ने नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया, कि शिकायतकर्ता पीआरडी जवान है। उसकी पुत्री बालिग है जो अपनी मर्जी से पड़ोसी के साथ गई है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed