{"_id":"64d67ed3ebe69767bd0a5ac6","slug":"accused-of-harassing-the-police-surrounded-the-police-station-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-3639-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा घेरी कोतवाली
विज्ञापन
गौरीफंटा। गौरीफंटा बॉर्डर पर बनगवां मंडी के दुकानदारों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाने और ट्रांसपोर्ट पर चार गुना किराया वसूले जाने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर कोतवाली का घेराव किया। उच्चाधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद दुकानदार शांत हुए और वापस आए।
शुक्रवार सुबह पुलिस कोतवाली के आगे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पलिया से बनगवां मंडी के कई व्यापारियों की गाड़ियों को रोक लिया। आरोप है कि जीएसटी बिल दिखाने के बाद भी पुलिस काफी देर तक रोके रही। जिसकी मिली सूचना के बाद मंडी के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। साथ ही ट्रांसपोर्ट मालिक पर भी कार्रवाई की बात पर अड़े रहे।
जिसके बाद पलिया सीओ आदित्य कुमार से मिले आश्वासन के बाद व्यापारी माने और वहां से हटे। पलिया नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने भी कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने की बात कही। देर शाम सीओ से मिलने भी बनगवां के व्यापारी पहुंचे।