फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of giving ticket to Gonda and taking him to Palia

Lakhimpur Kheri News: गोंडा का टिकट देकर पलिया में उतारने का आरोप

Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving ticket to Gonda and taking him to Palia
पलिया रेलवे स्टेशन पर गोंडा जाने के लिए खड़े वहां के निवासी।
पलियाकलां। गोंडा जिला के पवन कुमार, रूपेश शर्मा, रंजीत कुमार, विकास शर्मा, मालिकराम समेत करीब एक दर्जन यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर निजी बस मालिकों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि सभी हरियाणा के अंबाला से बस में बैठे थे। प्रति व्यक्ति एक हजार रुपया किराया वसूला गया और गोंडा तक ले जाने की बात कही गई। आरोप है कि सभी सवारियों को पलिया आते ही उतार दिया गया और बस चालक और सहयोगी बस लेकर चले गए। बताया कि अंबाला में भीरा निवासी एक व्यक्ति मिला था, जिसने टिकट काटकर दिए थे। काफी देर तक स्टेशन तिराहे पर भीड़ लगी रही। बाद में सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे और बहराइच तक टिकट लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

इस बारे में बस यूनियन के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बाहर से आने वाली बसें ही यह बंदरबांट करती हैं। यूनियन की बसें लोकल स्तर पर चलती है और जिन ट्रांसपोर्टरों की बसें महानगरों में जाती भी हैं तो उनके जगह-जगह पर कार्यालय बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed