{"_id":"6a2f0169d8a7687ce70cdd0a","slug":"accused-of-extorting-rs-25000-on-the-pretext-of-getting-his-name-removed-from-the-fir-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177560-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एफआईआर से नाम हटवाने का झांसा, 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एफआईआर से नाम हटवाने का झांसा, 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के दो लोगों ने एक व्यक्ति पर अलग-अलग मामलों में ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मदनपुर भुड़वारा निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त, 2025 को चाचा से विवाद के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उन्होंने अपनी समस्या एक सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती निवासी महेवागंज को बताई। आरोप है कि मनोज भारती ने एफआईआर से नाम निकलवाने और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। उसने कोतवाल से अच्छे संबंध होने की बात कहकर 25 हजार रुपये मांगे। विश्वास कर उन्होंने रुपये दे दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
नौतला पुनर्भू ग्रंट निवासी सुनील कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि मनोज कुमार भारती निवासी गणेश बिहार काॅलोनी मझरा फार्म ने धोखाधड़ी कर उनसे दो लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर फर्जी दुराचार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल की। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।