फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accused committed suicide by hanging himself in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस कैसे पिटाई लगाती है..., इसका वीडियो देख लड़की भगाने में नामजद आरोपी ने दी जान

Sat, 01 Jun 2024 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में लड़की को भगाने के मामले में नामजद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
accused committed suicide by hanging himself in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में एक शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लड़की भगाने के मामले में नामजद आरोपी था। उसका शव शनिवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने ऐसा कदम उठाया है।   

विज्ञापन


नीमगांव थाने के गांव बहादुरापुर निवासी नत्थू (55) ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव गांव से काफी दूर मितौली सीमा क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोपी के साथ उसकी पत्नी सहित चार लोगों के विरुद्ध नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने के आरोप में कुछ दिनों पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह परेशान था। 
विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि हाल ही में पुलिस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला अफसर आरोपी की पिटाई लगा रही है। नत्थू को यह वीडियो किसी ने दिखाया, जिससे वह डर गया और फांसी लगा ली। हालांकि वीडियो देख आत्महत्या करने की बात सिर्फ चर्चा में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed